You Tube

Wednesday, 11 September 2019

डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया ग्रांड पैरेंट्स डे

आगरा से नूपुर सिंघल की रिपोर्ट

*आगरा डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया ग्रांड पैरेंट्स डे*


बल्केश्वर स्थित डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में ग्रांड पैरेंट्स डे मनाया गया।
इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथि आगरा महापौर नवीन जैन, एमडी नाथ , विद्यालय प्रबंधक वीके मित्तल, मनीष मित्तल, निदेशक रीना जालान, डॉक्टर स्वाति चंद्रा, प्रधानाचार्या सुनैना उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन जैनमहापौर आगरा नगर निगम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एमडी नाथ के द्वारा मालार्पण करके किया गया।
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा दादा- दादी बन कर अनेक रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया ।
जिसमें छात्र- छात्राओं के दादा- दादी भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी बच्चे बन कर अपने ग्रांड सन के साथ अपने बचपन के सुनहरे पल को याद किया ।

विद्यालय प्रबंधक वीके मित्तल ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान समय में छात्र-छात्राएं अपनी भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं इसका मुख्य कारण उनका वर्तमान समय में छात्र- छात्राओं का अपने परिवार से दूरी का होना है
इसीलिए डॉली पब्लिक इंटर स्कूल में आज दादा- दादी, नाना- नानी सम्मान समारोह रखा गया जिससे छात्र- छात्रा अपनी पुरानी पीढ़ियों से जुड़ कर भारतीय संस्कृति को जान सके, पहचान सके।।।।
कार्यक्रम का सफल संचालन नूपुर सिंघल व राहुल यादव के नेतृत्व में हुआ























Saturday, 24 August 2019

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मनाई गयी कृष्ण जन्माष्टमी

कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी*










आगरा- कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, माखन मिश्री का भोग लगाकर, जन्मदिन समारोह व मटकी फोड़ने के साथ- साथ रंगारंग तरीके से आयोजित किया गया । जिसमें फैंसी ड्रेस में कृष्ण व राधा के स्वरूप में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

श्री कृष्ण जन्म नाटिका का मंचन बहुत ही सजीव तरीके से किया गया।
प्रबंधक वीके मित्तल ने सभी देशवासियों को मीडिया के माध्यम से कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी और कृष्ण की बाल- लीलाओं का वर्णन किया 

प्रधानाचार्या भावना शर्मा ने श्री कृष्ण के जन्म की बधाइयां दी।
निदेशक रीना जालान ने बच्चों को बताया कि श्री कृष्ण का जन्म बुराइयों को खत्म करने के लिए हुआ ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मेघा उपाध्याय, अरुण शर्मा, करन वर्मा द्वारा किया गया व स्टाफ शिवानी, आशु, संध्या, सुगंधा, रेखा, सारिका, रवि, सुनील, सुनीत, कुसुम, तनु, सुनील, सुनैना, कीर्ति, रूबी, प्रदीदिप्ती आदि स्टाफ उपस्थित रहा

Coverage by editor of Print media

 Thanks to Editor of Print And Electronic Media for always support us with your wonderful coverage. #CMYogi #BJP4UP #PMModiji #BJP4IND #PMNa...