You Tube

Sunday, 1 December 2019

कोमल बाल गुरुकुल में पाठ्य सामग्री का वितरण

#कोमल_फाउंडेशन द्वारा एवं #आईडीएफ के सहयोग से संचालित #कोमल_बाल_गुरुकुल_पीपल_नगर_फिरोजाबाद में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे-मुन्हे गरीब बच्चों को आज #कालिन्दी_फाउंडेशन_प्रतापगढ़ के सहयोग से #पाठ्य_एवं_खाद्य_सामग्री वितरण की गयी !
 बच्चे कॉपी,पेंसिल,रबर,सॉफ़्नर,ज्ञान गंगा पहाड़ा,बिस्किट,केक आदि पाकर बहुत ही खुश हुये !



 आज कोमल फाउंडेशन के विधि सलाहकार एवं कालिंदी फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता #दीपेंद्र_कुमार_मिश्रा_जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कोमल बाल गुरुकुल में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करायी  है !
उन्होंने कहा कि हमें हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए क्योंकि जरूरतमंद लोगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है !
कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया,कोमल बाल गुरुकुल की शिक्षिका श्रीमती नीतेश राजौरिया,शिवम कुमार शंखवार,अर्पित राजौरिया,कल्पना,उपासना,भारती,कशिश,सृष्टि,चांदनी,नीतू,रोशनी,निशा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे 

Wednesday, 11 September 2019

डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया ग्रांड पैरेंट्स डे

आगरा से नूपुर सिंघल की रिपोर्ट

*आगरा डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया ग्रांड पैरेंट्स डे*


बल्केश्वर स्थित डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज में ग्रांड पैरेंट्स डे मनाया गया।
इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथि आगरा महापौर नवीन जैन, एमडी नाथ , विद्यालय प्रबंधक वीके मित्तल, मनीष मित्तल, निदेशक रीना जालान, डॉक्टर स्वाति चंद्रा, प्रधानाचार्या सुनैना उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन जैनमहापौर आगरा नगर निगम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एमडी नाथ के द्वारा मालार्पण करके किया गया।
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा दादा- दादी बन कर अनेक रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया ।
जिसमें छात्र- छात्राओं के दादा- दादी भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी बच्चे बन कर अपने ग्रांड सन के साथ अपने बचपन के सुनहरे पल को याद किया ।

विद्यालय प्रबंधक वीके मित्तल ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान समय में छात्र-छात्राएं अपनी भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं इसका मुख्य कारण उनका वर्तमान समय में छात्र- छात्राओं का अपने परिवार से दूरी का होना है
इसीलिए डॉली पब्लिक इंटर स्कूल में आज दादा- दादी, नाना- नानी सम्मान समारोह रखा गया जिससे छात्र- छात्रा अपनी पुरानी पीढ़ियों से जुड़ कर भारतीय संस्कृति को जान सके, पहचान सके।।।।
कार्यक्रम का सफल संचालन नूपुर सिंघल व राहुल यादव के नेतृत्व में हुआ























Coverage by editor of Print media

 Thanks to Editor of Print And Electronic Media for always support us with your wonderful coverage. #CMYogi #BJP4UP #PMModiji #BJP4IND #PMNa...